सिधौली। अटरिया निवासी एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कहीं ले जाने के मामले में विहिप पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सक्रियता दिखाई। प्रशासन की मदद से महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, आरोपी युवक जुधौरा निवासी शीबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विहिप पदाधिकारी शिवम मिश्र ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है। आरोप है कि युवक उसे कहीं ले जाने की फिराक में था। एसडीएम अवनीश कुमार ने युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की है।