तालगांव में बुधवार को एक गन्ने के खेत में नवजात पड़ी मिली। बच्ची को गांव के ही एक परिवार ने अपना लिया है। बच्ची किसकी है। वह कहां से खेत में पहुंची, यह पता नहीं चल सका है। ग्राम फत्तेपुर की कुछ महिलाएं बुधवार दोपहर घास काटने गईं।
इसी बीच उन्होंने गांव के फैजुल्लाह के खेत से एक बच्ची की रोने की आवाज सुनी। नजदीक पहुंची तो जमीन पर एक नवजात बिलख रही थी। उधर, बच्ची के मिलने की खबर पाकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। आसपास पूछताछ की लेकिन बच्ची के बारे में जानकारी नहीं लग सकी।
बच्ची को गांव के बुधई ने अपना लिया है। उसके दो पुत्र हैं लेकिन कोई बच्ची नहीं है। इसी बीच गांव के अनीस अहमद ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई। अनीस का कहना था कि वह निसंतान है, जिसकी वजह से उसे बच्ची की अधिक जरूरत है। जिसके बाद ग्रामीणों की राय से बच्ची को अनीस के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।