फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नववर्ष पर गूंजी किलकारी, खुशियों को लगे पंख

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में माधुरी अपनी लड़की के साथ। - फोटो : जिला महिला अस्पताल में माधुरी अपनी लड़की के साथ।
विज्ञापन
सीतापुर। नववर्ष के अवसर पर जिला महिला अस्पताल में 17 बच्चों का जन्म हुआ। इन परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ है। किसी ने अपनी बेटी का नाम लक्ष्मी रख लिया तो कोई गणेश रखने का प्लान कर रहा है। इन परिवारों ने बताया कि नववर्ष का जश्न और बेटा/बेटी का जन्मदिन एक साथ मनाने में खूब मजा आएगा। जिला महिला अस्पताल में बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार 12 बजे तक इन बच्चों का जन्म हुआ है। प्रसव के बाद सभी बच्चे ठीक हैं।
विज्ञापन

घर में आई लक्ष्मी
गौरा अर्जुनपुर निवासी कामिनी ने जिला महिला अस्पताल में नववर्ष पर एक लड़की को जन्म दिया। नए साल में लक्ष्मी के गृह प्रवेश से परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं। मां कामिनी ने बताया कि बेटी का नाम लक्ष्मी रख दिया है।

बेटे को देंगी भगवान गणेश का नाम
प्रेमसिंह नेवादा निवासी पूजा ने बुधवार रात दो बजे एक लड़के को जन्म दिया। पूजा ने बताया कि नववर्ष मेरे लिए बहुत ही खास बनकर आया है। बेटे का नाम भगवान गणेश के आशीर्वाद से मिलता-जुलता रखूंगी।
विज्ञापन


बेटी के जन्म ने दोगुनी की खुशी
खैराबाद निवासी माधुरी ने बताया नववर्ष की एक तरफ बधाई चल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ बुधवार रात 12.12 मिनट पर मेरे घर में बेटी ने जन्म लिया। इससे पूरा परिवार बेहद खुश है। अब नए साल का जश्न व बेटी का जन्मदिन एक साथ धूमधाम से मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें