फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फेफड़ों में इंफेक्शन से हुई थी चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी रिटायर्ड चिकित्सक जावेद फारुकी (65) का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। विभाग के सूत्रों के मुताबिक, डॉ. फारुकी की मौत फेफड़ों में इंफेक्शन होने से हुई है। इसके साथ ही शरीर के कुछ अन्य अंगों का भी काम करने में असमर्थ होना बताया गया है। चिकित्सक के चेन स्मोकर होने की बात भी रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें कि डॉ. जावेद फारुकी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में कार्यरत थे। दो दिन पहले वह प्रयागराज से दुर्गापुरवा स्थित घर आए थे। वह घर में अकेले थे। जब उन्होंने दो दिन तक गेट नहीं खोला तो लोगों को शंका हुई। बुधवार को घर के मुख्य दरवाजे पर दुर्गंध महसूस होने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। वीडियोग्राफी करते हुए बुधवार को पुलिस घर में घुसी तो जावेद का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके पैर नीचे लटके हुए थे। पास में खाने के लिए कुछ नाश्ता रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें