हरगांव (सीतापुर)। सूर्यकुंड तीर्थ पर खंडित प्रतिमा की स्थापना को लेकर चल रहा विवाद रविवार को फिलहाल शांत हो गया। तीर्थ परिसर स्थित अतिथि कक्ष में बैठक हुई। इसमें यह निर्णय हुआ कि कार्तिक मेले के शुभारंभ से पहले फिलहाल वर्तमान प्रतिमा ही स्थापित की जाएगी।
दो माह बाद नई प्रतिमा लगाई जाएगी। राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कहा कि अगर तय समय में नई प्रतिमा नहीं लगती है तो वह धरना देंगे। इसके अलावा संगठन की ओर से प्रतिमा लगवाते हुए नगर पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों की जांच कराएंगे। बैठक के बाद एसडीएम धामिनी एमदास ने सूर्यकुंड तीर्थ स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मेले से पहले सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए।