फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ के नए पगचिह्न मिले, बढ़ी दहशत

Wed, 07 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। निबौरी गांव के पास खेतों में मंगलवार को बाघ के नए पगचिह्न मिले हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की लेकिन खाली हाथ रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र में हुई बारिश के चलते खेतों में नमी है। मंगलवार को वन विभाग की टीम व ग्रामीणों को काॅम्बिंग के दौरान निबौरी गांव के समीप मुन्नू लाल के खेतों में बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। बाघ की तलाश में काॅम्बिंग कर रही वन विभाग की टीम ने पगचिह्न देखे जाने पर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया है। वन अधिकारियों ने कहा है कि सभी किसान समूह में लाठी-डंडे लेकर ही खेतों में जाएं।
ग्रामीण पतिराखन, रामनरेश यादव, दीपू वर्मा, अहिबरन, अनूप, विद्याधर, सर्वजीत वर्मा, रंजीत वर्मा आदि ने बताया कि बाघ की चहलकदमी के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। किसान अपने-अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को निबोरी में ताजा पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सजग रहने के लिए जागरूक किया गया है। वन विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्र में लगातार काॅम्बिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें