महमूदाबाद तहसील के गांवों में जल्द विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। गंवई इलाके के गांवों को बेहतर विद्युत सप्लाई देने को देवरिया मजरा किशुनपुर में 33 केवी का नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा।
इसके निर्माण पर तकरीबन पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
महमूदाबाद तहसील के गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी। कारण यह है कि यहां पर पुराने जर्जर विद्युत लाइनों के जरिए करंट दौड़ाया जा रहा है।
समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा की पहल पर देवरिया मजरे किशुनपुर में उपकेंद्र के निर्माण को मंजूरी मिली है। शासन नए उपकेंद्र की स्वीकृति मिलने के साथ ही इसके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर नए विद्युत उप केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।