फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता की शक्ति को पहचानने की है जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर/ सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में मोहनलालगंज सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जन संवाद कार्यक्रम किया। उन्होंने जनता से सीधे रूबरू होकर समस्याएं जानीं। कहा कि एकता की शक्ति को पहचानने की जरूरत है। आज विश्व मां भारती की तरफ बड़ी आशा भरी नजरों से देख रहा है। यह सब हमारे पीएम की देन है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इससे आम जनमानस को हो रहे लाभ को बताया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने नयागांव, हरिहरपुर, बम्हेरा, जयरामपुर ग्राम पंचायतों में जन संवाद किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को समुचित लाभ मिले। ऐसी योजनाएं चला रहे हैं, जिससे जनता लाभान्वित हो रही है। जिनके घर में बिजली नहीं थी, सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली का कनेक्शन दिया गया। उज्ज्वला योजना मे सभी महिलाओं को गैस सिलेंडर व चूल्हा निशुल्क दिया गया। यह आपके एक सही वोट का परिणाम है।
सांसद ने कहा कि योगी सरकार ने आवास, शौचालय की सुविधा दी है। किसी भी वर्ग से गरीब परिवार की लड़की को शादी के लिए 51,000 रुपये अनुदान की योजना दी है। जिसे लाखों गरीब परिवार को लाभ मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीणों को नशा न करने का संकल्प दिलाया। बच्चों को निरंतर निगाह रखने की सलाह दी। दुर्गेश सिंह ने राज्य मंत्री को बहुमूल्य समय निकालकर जनसंवाद करने के लिए आभार जताया। वेद सिंह, सुनीत सिंह, रिंकू चौधरी, सुनील कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, नवनीत पांडेय, सरोजनी देवी, सुधीर, जयपाल शर्मा, रामखेलावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें