फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैंप सेना की कार्यशैली की एक झलक: कर्नल संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 22 यूपी बटालियन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) का पांच दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को रंगारंग समारोह व कैंप फायर के साथ समाप्त हो गया। समापन अवसर पर 22 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा यह कैंप सेना की कार्यशैली की एक झलक मात्र है। जिसमें समय पालन, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति, जीतने का जज्बा, हार न मानना, लक्ष्य की प्राप्ति की ओर सदैव अग्रसर रहना, चुनौतियों से सामना करने के लिए हर समय तैनात रहना, आपसी समझदारी और सहयोग को कायम रखने जैसी अनेक विधाओं को सीखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्पेशल गेस्ट के रूप में मिसेज मोनिका धवन को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने 20 वर्षों के अपने आर्मी स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षण अनुभवों को कैडेटों के बीच साझा किया। कर्नल संजय सिंह व प्रशासनिक अधिकारी संजीव धवन ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल भी प्रदान किए। कैंप के स्पेशल अवार्ड के लिए सीनियर अंडर ऑफिसर ईशांत शुक्ला को नामित किया गया। ओवरऑल बेस्ट कैडेट, निशानेबाजी व बेस्ट ड्रिल का गोल्ड मेडल अंडर ऑफिसर ओम दीक्षित, ओवरऑल बेस्ट महिला कैडेट आस्था गुप्ता को मिला। ड्रिल में सिल्वर मेडल अंकुर श्रीवास्तव, ब्रांज मेडल अंकित कुमार को मिला।
बेस्ट ड्रिल महिला कैडेट का गोल्ड मेडल वृंदा गुप्ता, सिल्वर मेडल निहारिका जयसवाल, ब्रांज मेडल प्रियांशी वर्मा को मिला। सर्वोत्तम निशानेबाजी का गोल्ड मेडल बालिका कैडेट सोनम गुप्ता, सिल्वर मेडल प्रांजली दीक्षित, ब्रांज मेडल अंशिका राज को मिला। निशानेबाजी में सिल्वर मेडल विपिन कुमार, ब्रांज मेडल धर्मेंद्र सिंह को मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल सोनम गुप्ता, बेस्ट सिंगर का पुरस्कार ईशान त्रिवेदी को, आस्था गुप्ता को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। गीत गायन में रोहित गोस्वामी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कृष्णा डिग्री कालेज विजयी रहा। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरएमपी पीजी कॉलेज, द्वितीय जेएलएमडीजे खैराबाद, तृतीय स्थान दीनदयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज को मिला।
विज्ञापन

22 यूपी बटालियान एनसीसी के कैंप को सफल बनाने में लेफ्टिनेंट खान शादाब जमीर, लेफ्टिनेंट पवन यादव, लेफ्टिनेंट राजीव भारती, लेफ्टिनेंट जेपी गौतम, शेखर सिंह, कैप्टन केके वर्मा, सूबेदार मेजर कुंदन सिंह, जीसीआई किरन मल्होत्रा, सूबेदार महेंद्र सिंह, सूबेदार सत्यवीर सिंह, इंस्ट्रक्टर विशाल, विक्रम गुरंग, महिपाल व समस्त सेना व कार्यालय स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें