फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कैपिटल लेटर में लिखे जाएंगे दवाओं के नाम

Fri, 25 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सरकारी अस्पतालों में अब चिकित्सकों को मरीजों के परचे पर दवाओं के नाम कैपिटल लेटर में स्पष्ट रूप से लिखने होंगे। चिकित्सकों की अस्पष्ट लिखावट के कारण मरीजों को दवा पहचानने और सही दवा लेने में परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भी इस समस्या को देखा। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने करीब दो माह पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने एक मरीज का परचा देखा और उसे दी गई दवाओं की जानकारी ली। मरीज ने पेट दर्द और ऐंठन की शिकायत बताई थी, लेकिन परचे पर लिखी दवा की जांच करने पर वह बुखार की दवा निकली। इस पर सीडीओ स्टोर रूम पहुंचीं और कर्मचारियों से दवा के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि परचे पर चिकित्सक की लिखावट स्पष्ट नहीं होने के कारण दवा का नाम समझने में दिक्कत हो रही थी।
इसके बाद मरीज की दवा बदलवाई गई। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर भी जिले के सीएचसी और पीएचसी का लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वह मरीजों के परचे भी देखते हैं। कई बार परचे पर लिखी दवाओं के नाम स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्हें भी दवा पहचानने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक परचे पर दवाओं के नाम कैपिटल लेटर में स्पष्ट रूप से लिखें। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे मरीजों को दी गई दवा की जानकारी आसानी से मिल सकेगी और दवा वितरण में होने वाली किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति को कम किया जा सकेगा।
दिए गए हैं निर्देश

सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तत्काल प्रभाव से व्यवस्था लागू कर दी गई है। चिकित्सकों को परचे पर दवाओं के नाम स्पष्ट और कैपिटल लेटर में लिखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. सुखरंजन समद्दर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें