फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर को वीरों की धरा बताकर भरा जोश भर गये नड्डा

विज्ञापन
बिसवां के रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाकर भगवा लहराने की मंशा से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंच से सभी को साधने की कोशिश की। महिलाओं से लेकर किसान, नौजवान की बात कर मतदान का ज्ञान भी सिखला गए। राम-सीता, शिवालय से लेकर सीतापुर को वीरों की धरती बताकर लोगों में देशभक्ति का जोश भरा।
विज्ञापन

बिसवां में मतदान का ज्ञान देते हुए कहा कि चुनावी बेला है। हर पार्टी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं पर डोरे डालने काम करेगी, लेकिन आपको खुद सोचना होगा। जो कह रहा वह करेगा या नहीं, लेकिन जिसने किया है, उसको ध्यान में रखकर फैसला करें। याद रखें, जो करता हुआ आया, वही आगे भी करेगा। मतदाता के सामने असमंजस की स्थिति होती है, किसको वोट दें, किसको न दें, किसे चुने।
मतदाताओं को साधते हुए बोले कि इसी आधार पर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रिश्ते खोजने के बहाने वह लोगों के दिलों में रिश्ता बना गए। बिसवां में कहा कि आप लोग नया रिश्ता खोजने जाते हो तो पता करते हो। उसी तरह से नेता को जोड़ना है तो उसने पीछे क्या किया, इस पर ध्यान दो।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच से योगी सरकार की योजनाओं का बखान किया। इज्जत घर देने की बात हो, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलिंडर की बात हो, आवास या फिर किसानों की सम्मान निधि, हर मसले में उन्होंने लोगों को जोड़ने और साधने की कोशिश की। भगवान राम और सीता के चरण पड़ने और शिवाला के शंकर भगवान के जिक्र के साथ भाषण की शुरुआत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले को वीरों की धरती, क्रांति की धरा, साहित्यकारों की धरती, कैप्टन मनोज पांडेय का जिला बताकर लोगों में देशभक्ति का जोश भर गए।
बसपा का नहीं लिया नाम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिसवां से लेकर मछरेहटा में चुनावी जनसभाओं में सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बसपा का नाम तक भाषण में नहीं लिया। इसके भी मायने सियासत में निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें