फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम जवान सजा रहे कान्हा की झांकियां 

Thu, 10 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई व सजावट का काम शुरू हो गया है। बाजार में भी रौनक नजर आने लगी है। इस बार कृष्ण का जन्मोत्सव 14 व 15 अगस्त को मनाया जाएगा। प्रमुख आयोजन पुलिस लाइंस व पीएसी बटालियन में किया जाता है। यहां इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा-जमुनी तहजीब का संगम यहां देखने को मिलेगा। 27वीं बटालियन पीएसी में सजाई जा रही झांकी का जिम्मा इस बार मुस्लिम जवानों को सौंपा गया है।

जिले के प्रमुख आयोजन शहर में पुलिस लाइन, 27 बटालियन, द्वितीय बटालियन व 11वीं बटालियन पीएसी में हर साल किए जाते हैं। यहां नाग-नथैया, कंस का वध, कन्हैया के जन्म की मन-मोहक झांकियां सजाई जाती हैं। 27वीं बटालियन पीएसी में सुबेदार रवींद्र सिंह की देखरेख में इस बार नायक जाकिर हुसैन, इरफान अहमद और उरूज अहमद को जन्माष्टमी की झांकियां सजाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


झांकियों के अलावा शहर में विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। मंदिरों व घरों में भी श्रद्धालु सजावट कर जन्मोत्सव मनाते हैं। मध्य रात्रि 12 बजते ही आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। जन्माष्टमी पर झांकियां सजाने की सामग्री बाजार में बिकने लगी हैं। सजी-धजी पोशाकें, मोरपंख, बंशी, पीतल-स्टोन-धातु व लकड़ी के झूले तथा कुंडल इत्यादि श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इस दिन श्रद्धालु व्रत भी रहते हैं। व्रत व पूजन की सामग्री की खरीददारी के लिए बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन गृहस्थ जन मनाते हैं। इसके बाद फिर साधु-संत मनाते हैं। पंडित धनजंय मिश्रा ने बताया कि इस बार अष्टमी 14 अगस्त की दोपहर तीन बजे के बाद लग जाएगी। इसलिए14 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। अगले दिन 15 अगस्त को साधुजन जन्माष्टमी मनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें