फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। लखीमपुर-हरगांव ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को बेनीपुर राजा दशरथपुर गांव निवासी महेंद्र पाल (40) का शव पड़ा मिला था। वह ऑयल के मरखापुर गांव स्थित सीमेंट व फैक्टरी में काम करते थे। परिजनों ने शनिवार को ग्रामीणों संग मिलकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महेंद्र पाल की पत्नी पिंकी देवी की तहरीर पर शिवकुमार, रामधार, फूल सिंह, रतन और रंजीत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रंजीत के परिवार से उनकी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश को आगे बढ़ाते हुए रंजीत ने पहले महेंद्र पाल से दोस्ती का दिखावा किया।
इसके बाद धोखे से बुलाकर साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। केस दर्ज होने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें