फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Sat, 30 Aug 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार देर रात पांच घराें को निशाना बनाकर लाखों का माल समेट लिया। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर रह रहे पंकज वर्मा रात में अपने कमरे का ताला बंदकर बाहर सो रहे थे। चाभी अपने सिर के पास रख ली थी।
विज्ञापन

चोरों ने उनके घर से 1 लाख 20 हजार की नकदी चुरा ली। टिकठा ग्राम पंचायत की धोबिन बंगला निवासी राम कुमार ने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़कर जीने से आंगन में आ गए। कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवरात व 10 हजार की नकदी सहित करीब 1 लाख 20 हजार का सामान चोरी कर ले गए।
पाल्हापुर में राजबहादुर पाल के घर से सोने व चांदी के जेवरात सहित 9 हजार चार सौ रुपये सहित डेढ़ लाख का सामान ले गए। गांव के ब्रम्हदीन के घर से सोने व चांदी के जेवरात व 4 हजार की नकदी सहित करीब एक लाख का सामान ले गए। संतोष के घर से एक मोबाइल चोरी कर ले गए हैं। क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें