फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां गंभीर

Tue, 13 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। सदरपुर के फरदापुर गांव के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिसवां के मुराऊटोला निवासी कांशीराम (30) की मौत हो गई, जबकि उनकी मां कुसुमा (65) घायल हो गईं।
विज्ञापन

कांशीराम सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे मां को बाइक पर बैठाकर जहांगीराबाद से बिसवां जा रहे थे। फरदापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने पर पुलिसकर्मी दोनों को अपने वाहन से सीएचसी बिसवां ले गए। वहां चिकित्सक ने कांशीराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुसुमा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ कपूर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें