फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर/लहरपुर (सीतापुर)। जिले में शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर शुक्रवार को कई जगहों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके जरिए लोगों से मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

कमलापुर कस्बे के राजाबहादुर डॉक्टर सूर्य बख्श सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों ने कस्बे के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के एनसीसी कोर के छात्र-छात्राएं मतदान जागरूकता रैली में नारे लिखे पोस्टर लेकर चलते हुए दिखाई दिए। पहले मतदान, बाद में जलपान... आदि जागरूकता संबंधी नारों से लोगों को जागरूक किया।
छात्रों ने कहा कि देश के समस्त नागरिकों का यह कर्तव्य है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मनपसंद सरकार का निर्वाचन करें। रैली में शामिल प्रधानाचार्य साकिब जमाल अंसारी, अध्यापक अनूप सिंह, आशुतोष मिश्र व अशोक सिंह ने लोगों को प्रजातंत्र के इस उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं, लहरपुर में एबीवीपी द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर के जुगुल किशोर गोविंद प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को पोस्टर वितरित किए गए। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल राम मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को उन्होंने मतदान करने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें