महमूदाबाद (सीतापुर)। विधायक आशा मौर्य ने शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्राथमिक विद्यालय नदवा प्रकरण की जानकारी दी। विधायक अपने बेटे आकाश मौर्य, युवा नेता वैभव सिंह और रितेश सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि बातचीत के दौरान नदवा और आई लव मोहम्मद से जुड़े प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। इस दौरान विधायक ने सिधौली मार्ग रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज में हो रही देरी, नूरपुर पुल को तेजी से बनाने, लखनऊ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग को गति प्रदान करने पर भी बात हुई।