फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का दफ्तर घेरा

Sun, 20 Sep 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली में सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में रविवार को नव्या ट्रस्ट की महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत के कार्यालय का घेराव किया। सड़कों पर उतरीं महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान सर्वे फार्म व रजिस्टर भी जला दिए। महिलाएं सेनेट्री नैपकीन न उपलब्ध कराने से खफा थीं।
विज्ञापन


नव्या ट्रस्ट की दर्जनों महिलाएं रविवार को जुलूस की शक्ल में सिधौली विधायक मनीष रावत के कार्यालय पर पहुंची और प्रदर्शन किया। इसके बाद सर्वे फॉर्म व रजिस्टर में आग लगा दी।

मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। बताया कि यहां पर विधायक से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराने आई थीं पर वह नहीं मिले। महिलाओं ने कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि 30 सितंबर तक मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो प्रदेश की एक लाख महिलाएं विधानभवन का घेराव करेंगी। इस दौरान पूजा वर्मा, आरजू सिंह, सोनी श्रीवास्तव आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें