फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिशन शक्ति को नई उड़ान, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी बनेगी आत्मविश्वास की पहचान

विज्ञापन
 महिला हेल्प डेस्क। - फोटो : महिला हेल्प डेस्क।
विज्ञापन
सीतापुर। बजट से जिले में मिशन शक्ति को नई उड़ान मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार के बजट में महिला पुलिस बीट कर्मियों की गश्त बढ़ाने के लिए वाहनों की खरीदारी के लिए 25 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। ऐसे में जहां कहीं भी वाहनों की कमी होगी, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के अनुसार जिले में कुल 28 थाने हैं। इसमें महिला थाना भी शामिल है। हर थाने पर एक मिशन शक्ति केंद्र हैं। जहां सुनवाई के लिए आवश्यकता के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस पर तैनात बीट महिला पुलिसकर्मी हर दिन गश्त करती है। किसी भी गंभीर शिकायत पर पुलिसकर्मी खुद ही मौके पर जाकर जांच भी करती हैं। अगर प्रत्येक केंद्र पर अगर एक वाहन भी बढ़ जाता है, तो जिले में वाहनों की संख्या 28 हो जाएगी। इससे गश्त आसान होने के साथ ही छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में भी कमी देखने को मिलेगी। साथ ही किसी भी घटना की सूचना मिलने पर बीट कर्मी त्वरित गति से पहुंच सकेंगे।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से बढ़ेगा आत्मविश्वास
उच्च शिक्षा के तहत मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी दी जाएगी। इसके लिए 400 करोड़ रुपये का बजट अनुमन्य किया गया है। यह स्कूटी उनकी मेधा का परिचय होगी, जो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा देगी। इसका लाभ डिग्री कॉलेज की छात्राओं को सीधे तौर पर मिलेगा। जिले में कुल 100 डिग्री कॉलेज हैं,जिनमें राजकीय व निजी कॉलेज शामिल हैं। इसमें अध्ययनरत तीस हजार छात्राएं अपनी मेधा का परिचय देकर इस योजना से लाभान्वित हो सकती हैं।
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
मिशन शक्ति को मजबूत करने की पहल सराहनीय है। बजट में मिशन शक्ति के लिए 25 करोड़ का प्रावधान हुआ है। इससे छात्राओं में सुरक्षा की भावना को बल मिलेगा। वहीं, स्कूल कॉलेजों के पास घूमने वाले अवांछित तत्वों पर भी शिकंजा कसेगा। -अनुष्का दीक्षित, छात्रा
मिशन शक्ति के मजबूत होने से ग्रामीण अंचल की छात्राओं का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा। मिशन शक्ति की टीम अच्छा काम कर रही है। कई बार स्कूल आई है और जागरूक किया है। इनके लिए बजट में प्रावधान होना एक सराहनीय कदम है। -आरुषि द्विवेदी, छात्रा
ग्रामीण अंचल में छात्राओं को दूर दराज से कॉलेज आना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या आवागमन की रहती है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से उन्हें संबल मिलेगा। -सलोनी त्रिवेदी, छात्रा
मिशन शक्ति और रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना दोनों का इस बार बजट में प्रावधान किया गया है। इसके लिए धनराशि देना यह दर्शाता है कि सरकार को छात्राओं की फिक्र है। मिशन शक्ति जहां सुरक्षा का एहसास कराने वाला अभियान है, वहीं, स्कूटी योजना से छात्राओं को स्वतंत्र रूप से आवागमन के लिए संसाधन मिलेगा। दोनों कदम स्वागत योग्य हैं। फरोजा अकमर, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें