फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे

Sun, 28 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। इलाके में रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कुंडल लूट लिए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिसवां के मोचकलां गांव निवासी अंकित पाल के अनुसार रविवार शाम पांच बजे वह अपनी बहन वीनू पाल को लहरपुर के पूरनपुर गांव स्थित ससुराल छोड़ने जा रहे थे। सकरन के महाराजनगर-भिठमनी मार्ग पर नहर पटरी के गडहाताल पुलिया के पास पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आ गए। बदमाशों ने चलती बाइक पर ही झपट्टा मारकर वीनू के कान से सोने के कुंडल लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेज रफ्तार में महाराजनगर की ओर भाग गए। सूचना पर सीओ बिसवां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास होटल मालिक की पिटाई
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में बस अड्डा चौकी के पास स्थित राजस्थानी होटल के मालिक नवीन अग्रवाल को कुछ दबंगों ने पीट दिया। नवीन के अनुसार रात के समय वह अपना होटल बंद कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग आ गए। मिठाई देने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने नवीन को पीट दिया। पीड़ित के अनुसार घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें