फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने शिक्षिका के घर की लूटपाट

विज्ञापन
बिसवां इलाके के जुलाही टोला महाराजगंज में हुई चोरी के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार रात असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षिका के घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने शिक्षिका, उसके पति, बेटे और बहू को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी और जेवरात समेत करीब साढ़े सात लाख का माल लूटकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

बिसवां इलाके के मोहल्ला जुलाही टोला महाराजागंज निवासी शूफियाबानो शिक्षिका हैं। वह सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहीं थीं। देर रात करीब दो बजे असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षिका के घर को निशाना बनाया। घर के बाहर लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हो गए। वह सामान पार करने में लगे थे, इस बीच परिवार के लोगों की आंख खुल गई।
शोर मचाने और विरोध करने का प्रयास करने पर बदमाशों ने शिक्षिका, उनके पति मो. अहमद, उनके बेटे आफताब, उसकी पत्नी को असलहे की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद सभी को एक पास खड़ा कर दिया। पूरे घर को खंगाल लिया। बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सीओ बिसवां, इंस्पेेक्टर बिसवां ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

गृहस्वामी के मुताबिक, बदमाशों की संख्या 8 से 10 के करीब थी। बदमाश घर से 20 हजार की नकदी, 6 से 7 लाख के जेवर समेत करीब साढ़े सात का लाख का माल लूट ले गए। दुकान और बाइक की चाबी भी ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि चोरी की घटना है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
20 मिनट तक की लूटपाट
शिक्षिका के घर बदमाश करीब 20 मिनट तक लूटपाट करते रहे, लेकिन रात में पेट्रोलिंग करने का दावा करने वाली बिसवां पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। पुलिस पूरे मामले से अंजान बनी रही। ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरी घटना 20 मिनट में अंजाम दी गई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
वारदात को अंजाम देने से पहले और बाद में बदमाश शिक्षिका के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज खंगालने पर बदमाश आते-जाते दिख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश रात 1:50 बजे घर की ओर जाते दिख रहे हैं, जबकि रात 2:10 बजे पर आते हुए दिख रहे हैं। सभी ने मुंह ढक रखा था।
घर में घुसकर बदमाशों ने चोरी की है। जांच की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें खुलासे में लगी हैं। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जल्द ही खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

- अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ बिसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें