फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरेराह दंपती से बदमाशों ने लूटी नकदी व राशन

Fri, 21 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। शेखपुर गांव में बदमाशों ने दंपती को रोककर 4200 रुपये लूट लिए। पुलिस ने एक दिन बाद दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उनेरा गांव निवासी अनवर मंगलवार को पत्नी के साथ टिकरा गांव गए थे। वह बाइक से घर जा रहे थे। नूरपुर से शेखपुर मार्ग पर लखनीपुर मोड से पहले नहर पटरी पर अचानक वह नित्यक्रिया के लिए रुके। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी बाइक के पास खड़़ी थीं।
इसी दौरान शेखपुर की तरफ से चार बदमाश आ धमके। बदमाशों ने डरा धमकाकर पीड़ित के जेब में रखे चार हजार दो साै रुपये लूट लिए। चारों युवकों ने गूगल पे के माध्यम से चार सौ रुपये भी एक मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

बदमाश बाइक पर बंधी 20 किलो चावल की बोरी भी खोल ले गए। पीड़ित ने किसी तरह से छूटकर अपनी जान बचाई। फिर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि दो युवकों की पहचान हुई है। तहरीर के आधार पर बुधवार को दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बदमाशों के लिए मुफीद इलाका बना महमूदाबाद
बीती 27 अक्तूबर को पचदेवरी निवासी शिक्षिका प्रज्ञा सिंह का मोबाइल बिसवां मार्ग पर बदमाशों ने लूट लिया था। बदमाशों ने उनके फोन से 92 हजार रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए थे।
12 मई को पैंतेपुर इलाके में नहर पटरी मार्ग पर मुबारकपुर निवासी रजनीकांत से लूट हुई थी। बाइक से घर जा रहे रजनीकांत को रोककर बदमाशों ने उनकी अंगूठियां लूट ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें