फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Fri, 21 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। कस्बे में मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को कार ने एक महिला को कुचल दिया। नगर के रामनगर निवासी ललित बैंक में निजी कर्मचारी हैं। दोपहर में अंकिता (25) अपने पति को खाना देने बैंक गई थीं।
विज्ञापन

वापस आते समय मुख्य चौराहे से थोड़ा पहले पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। पांच साल पहले ही अंकिता का विवाह हुआ था। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि कार की तलाश सीसीटीवी की मदद से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें