फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों में बनेंगे मिनी स्टेडियम

Tue, 29 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेडियम - फोटो : self
विज्ञापन
जिले के गांवों से अब होनहार खिलाड़ी निकल सकेंगे। केंद्र सरकार ने खेल इंडिया योजना के तहत जिले में सात स्थानों पर मिनी स्टेडियम बनाने को हरी झंडी दे दी है। प्रशासन ने सातों स्थान चिह्नित कर लिए हैं।
विज्ञापन


अभी जिला मुख्यालय व महमूदाबाद में ही स्टेडियम मौजूद है। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं में निखार नहीं आ पाता है। अब खेल इंडिया योजना के तहत केंद्र सरकार कस्बों व गांवों से खिलाड़ियों के सपनों को पंख लगाने के मूड में है।

यही वजह है कि सरकार ने गांवों में स्टेडियम बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत जिले के सात गांवों में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। केंद्र सरकार का पत्र मिलते ही प्रशासन ने स्टेडियम के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन


लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एक स्टेडियम कितनी लागत से बनेगा और कौन की संस्था उसे बनाएगी। अधिकारियों का कहना है कि भूमि तो चिह्नित हो गई है, जब कार्यदायी संस्था काम करने के लिए आएगी, तब उसे चिह्नित भूमि सौंप दी जाएगी।  

तीन करोड़ का एक स्टेडियम
जिला क्रीड़ा अधिकारी कहते हैं कि एक मिनी स्टेडियम की लागत लगभग 3 करोड़ रुपये है। जीएसटी की वजह से इसका बजट बढ़ भी सकता है। हालांकि सरकार ने अभी बजट नहीं भेजा है। यह कीमत अनुमानित है। उन्होंने बताया कि एक स्टेडियम करीब 6 से 7 एकड़ की भूमि पर बनेगा। इस वजह से जितनी भी भूमि चिह्नित की गई है, सभी का क्षेत्रफल 6 एकड़ से अधिक है। स्टेडियम के लिए पर्याप्त भूमि चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें