जिला अस्पताल से करवाएं जांच
शहर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खूबपुर में 30 से अधिक मरीजों ने इलाज करवाया। यहां पर मरीजों को दवा तो दे दी गई लेकिन जांच की सुविधा न होने से उन्हें जिला अस्पताल जाकर जांच करवाने की सलाह दी गई।
केस 2
समय से नहीं होती जांचें
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर बाजार में 50 मरीज पहुंचे। यह मरीज बुखार, खांसी सहित विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। मरीजों उमेश ने बताया कि एक सप्ताह बाद भी बुखार नहीं छोड़ रहा है। चिकित्सक मलेरिया की जांच करवाने की बात कह रहे हैं लेकिन अस्पताल में समय से जांच नहीं हो पाती है।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज जांच को लेकर बेहद परेशान दिखे। मरीज बोले, मेले में जांच नहीं होती है। जिला अस्पताल जाते हैं तो 11 बजे के बाद सैंपल नहीं लिए जाते हैं। एक ही जांच के लिए कई दिन तक भागदौड़ करनी पड़ती है। इससे समय से इलाज नहीं मिल पाता है। यह दर्द दुर्गापुरवा में दवा लेने आए उपेंद्र ने बया किया। इसी तरह जांच को लेकर अन्य मरीज भी काफी परेशान दिखे।
जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला लगा। मेले में अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, खांसी व सिरदर्द से परेशान दिखे। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय वायरल चल रहा है। इन बीमारियों के सबसे अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों ने इन्हें डेंगू, मलेरिया व लिवर की जांच करवाने की सलाह दी। पीएचसी पर इन केंद्रों की कोई सुविधा नहीं थी।
सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मेले में करीब 4200 मरीजों ने इलाज करवाया है। सीएचसी व जिला अस्पताल में सभी जांचें निशुल्क हैं। मरीजों को उनकी हालत को लेकर जांच करवाने की सलाह दी जा रही है।