फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आयुर्वेद दिवस पर रोपे जाएंगे औषधीय पौधे

Tue, 07 Nov 2023 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के परिसर में औषधीय पौधे लगाकर 10 नवंबर को अष्टम आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस संबंध में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि अष्टम आयुर्वेद दिवस की थीम आयुर्वेदा फॉर वन हेल्थ है। इसकी टैग लाइन हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद यानि आयुर्वेदा फॉर एवरीवन ऑन एवरीडे रखी गई है। इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को प्रभातफेरी, योग और स्कूली बच्चों की भाषण प्रतियोगिता करवाकर इसे मनाया जाएगा। स्कूल, काॅलेज और आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के परिसर में आयुर्वेदिक औषधीय पौधे रोपित किये जाएंगे।
बैठक के संयोजक डाॅ. सुरेश कुमार सचान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सीतापुर ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के दौरान लोगों को औषधीय पौधों का महत्व समझाया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० हरपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीतापुर, जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ. गीता, जिला विद्यालय निरीक्षक सीतापुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर अखिलेश प्रताप सिंह व स्वयंसेवी संस्था से वैद्य के एस प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें