फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से गिरकर चिकित्सा कर्मी की मौत

विज्ञापन
बिजवार के पास स्थित इस ओवरब्रिज के मोड़ पर कई अन्य हो चुकी है मौंतें। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में बने एक ओवरब्रिज से गिरकर एक बाइक सवार चिकित्सा कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खैराबाद थाना इलाके के माखूपुर गांव निवासी सौरभ मिश्र (35) परसेंडी सीएचसी में फिजियोथैरिपिस्ट के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर वह नैपालापुर चौराहे से जा रहे थे। इलाके के बिजवार में एक ओवरब्रिज पर बने मोड़ पर उनकी बाइक पुल की बाउंड्री से टकराकर अनियंत्रित हो गई। सौरभ ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़े। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना वह दंग रह गया। सूचना के बाद परसेंडी सीएचसी में लोगों ने मौन रखकर प्रार्थना भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें