फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 13 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरमथुरा (सीतापुर)। बांसुरा गांव स्थित एक मदरसे के मौलवी ने झाड़फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह मौलवी के चंगुल से महिला बच सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी मौलवी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला के अनुसार मदरसे में कुतुबुद्दीन मौलवी काफी दिनों से झाड़फूंक करते हैं। वह दावा करते थे कि उनके झाड़फूंक से लोग ठीक हो जाते हैं। इसी बात का विश्वास करके वह सात मार्च को ताबीज बनवाने गई थीं।
मौलवी वहां पर मौजूद अन्य महिलाओं के साथ झाड़फूंक करता रहा। बहाने से काफी समय तक बैठाए रखा। जब सभी महिलाएं चली गईं तो उसने झाड़फूंक के बहाने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से वह मौलवी के चंगुल से छूट सकी। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी मौलवी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें