फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 200 लोग आज करेंगे सामूहिक अग्निहोत्र

Fri, 13 Mar 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के भिनैनी गांव में 13 मार्च को 200 लोग सूर्यास्त के समय सामूहिक अग्निहोत्र करेंगे। साथ ही 100 किसानों को अग्निहोत्र कृषि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के माधवाश्रम की संचालिका नलिनी माधव मौजूद रहेंगी। साथ ही अग्निहोत्र नगर कानपुर के प्रशिक्षक पंकज मिश्रा अग्निहोत्र का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

भिनैनी गांव के पंचायत भवन में 13 मार्च को सुबह नौ से शाम सात बजे तक कार्यक्रम होगा। सामूहिक अग्निहोत्र गांव स्थित अमृत सरोवर के पास होगा। इसकी तैयारियों को बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दिया गया। संचालन समिति की ओर से बताया गया कि सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश के माधवाश्रम की संचालिका नलिनी माधव का स्वागत किया जाएगा। अग्निहोत्र नगर कानपुर के प्रशिक्षक पंकज मिश्रा गांव के पंचायत भवन में सुबह 11:15 बजे से किसानों को अग्निहोत्र कृषि का प्रशिक्षण देंगे। शाम चार बजे से नलिनी माधव किसानों से संवाद करेंगी।
इसके बाद किसानों को पुरस्कार वितरण, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। शाम 6:10 बजे सामूहिक अग्निहोत्र होगा। 14 मार्च को सुबह अग्निहोत्र के बाद नलिनी माधव आर्गेनिक विलेज सिकौहा में अग्निहोत्र कृषि कार्य को देखेंगी। अग्निहोत्र कृषि फार्म का विजिट करेंगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए केवीके कटिया के अध्यक्ष डाॅ. दया शंकर श्रीवास्तव, श्वेतांक त्रिपाठी, पूनम मिश्रा, योगेश कुमार, विद्याधर बाजपेई, हरखचंद वर्मा, कमलेश कुमार सिंह, रोहित सिंह, एसके त्रिपाठी, सतीश कुमार व अन्य देर रात तक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें