फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 500 जरूरतमंद बेटियों का धूमधाम से होगा सामूहिक विवाह

Mon, 17 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 21 नवंबर को तकरीबन 500 जरूरतमंद बेटियों का धूमधाम से सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसमें 17 विकास खंड और तीन निकायों की पात्र बेटियों का विवाह होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। जनातियों और बरातियों के स्वागत के लिए प्रशासनिक अमले के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत तकरीबन पांच सौ बेटियों का सामूहिक विवाह कराने के लिए समाज कल्याण विभाग तैयारियां कर रहा है। इसके लिए शहर के राजकीय इंटर काॅलेज में मंडप सजाया जाएगा। लाभार्थी बेटियों को मोबाइल नंबर पर विवाह की तिथि 21 नवंबर की सूचना पहले ही भेजी जा चुकी है, जिससे परिजन तैयारी कर सकें। पहली मर्तबा इस आयोजन पर प्रति जोड़ा एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 17 विकास खंडों और तीन निकायों से सामूहिक विवाह के लिए बेटियों का चयन किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे।

बेटी के खाते में भेजे जाएंगे 60 हजार रुपये
सीएम सामूहिक विवाह योजना में एक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 60 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि विदाई के समय 25 हजार रुपये की घरेलू उपयोग से जुड़ी सामग्री और उपहार भी वधू को मिलेंगे। इसके साथ 15 हजार रुपये का खर्च मंडप सजाने से लेकर दोनों पक्षों की खातिरदारी पर खर्च होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह का आयोजन शासन की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन



वर-वधू पक्ष की खूब होगी खातिरदारी
सीएम सामूहिक विवाह योजना में वर और वधू पक्ष की खूब खातिरदारी की जाएगी। इसके लिए मेन्यू तय किया गया है। इसके तहत दोनों पक्षों को नाश्ते में केला, समोसा, बर्फी, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, सरबत, शिकंजी, चाय या काफी दी जाएगी। भोजन में दाल, चावल, रोटी, पूड़ी, कचौड़ी, सूखी सब्जी, मिक्स वेज, पनीर की सब्जी, सलाद, रसगुल्ला, खीर, हलुआ, चाऊमीन आदि उपलब्ध रहेगा। दोनों पक्षों को अलग-अलग 5 किलोग्राम बूंदी के लड्डू बांस की बनी हुई हैंडलयुक्त टोकरी में पीले रंग के पारदर्शी रैपर से ढककर उपलब्ध कराए जाएंगे। दोनों पक्षों को ड्राई फ्रूट्स की टोकरी दी जाएगी। इसमें 500 ग्राम बदाम, ढाई सौ ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश और एक सूखा नारियल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें