फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेंदुए को खोजने में वन विभाग नाकाम

Mon, 17 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। पिंजरे के आसपास तेंदुए के पगचिह्न मिलने के बाद से लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम ने शनिवार रात और रविवार को दिन में खेतों से लेकर जंगल तक कॉम्बिंग की लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि रविवार को नए पगचिह्न नहीं मिले हैं। दहशत का आलम यह है कि किसान लाठी-डंडे लेकर समूह में खेतों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिश्रिख वन रेंज में गत 29 अक्तूबर को दतवल गांव में घरों की छतों पर तेंदुआ टहलते देख ग्रामीणों के होश उड़ गए थे। इसके बाद अलग-अलग गांवों में तेंदुआ देखने का ग्रामीणों ने दावा किया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। कई जगहों पर तेंदुए के पगचिह्न भी पाए गए। तेंदुए की चहलकदमी से इलाके में दहशत व्याप्त हो गई। वन विभाग ने रामपुर खेवटा के पास पिंजरा लगा दिया।
इसके बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। विगत शनिवार को पिंजरे के आसपास तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे के करीब तक आया होगा, लेकिन किसी कारण से भीतर नहीं दाखिल हुआ और बाहर से ही वापस लौट गया। पगचिह्न मिलने से यह जरूर साफ हो गया तेंदुआ इलाके में ही मौजूद है। इससे लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की दहशत में ग्रामीण रातभर जाग कर मवेशियों की रखवाली कर रहे हैं। खेतों की ओर कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। लाठी-डंडे लेकर समूह में खेतों की ओर जाने पर भी दहशत बनी रहती है। वन विभाग की टीम ने शनिवार की रात और रविवार को दिन में कॉम्बिंग की लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि रविवार को कहीं भी ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। कॉम्बिंग लगातार की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें