फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के पेपर में गाइड व पर्ची से खूब हुई नकल

Wed, 19 Apr 2017 10:54 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
STUDENTS
विज्ञापन
एक तरफ प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े नियम बना रही है। परीक्षा केंद्रों पर नकल न होने पाए, इसको लेकर सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो हर हाल में नकल कराने पर अमादा है।
विज्ञापन


बुधवार को पिसावां क्षेत्र के डीह कबीरा बाबा शिक्षण संस्थान बालिका इंटर कॉलेज में नकल माफिया पूरी तरह से बेखौफ होकर इंटर के परीक्षार्थियों को पर्चियां पहुंचा रहे थे। वहीं परीक्षा केंद्र के जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे थे। 

बुधवार को इंटरमीडिएट में अंग्रेजी द्वितीय का पेपर था। क्षेत्र के सेरवाडीह स्थित डीह कबीरा बाबा शिक्षण संस्थान बालिका इंटर कॉलेज में जिम्मेदार व सुरक्षा अमला गेट पर मौजूद था। जबकि कॉलेज के ठीक पीछे नकल माफिया की टीम लगी थी।
विज्ञापन


जो प्रश्नों की सूची लिए बैठे थे। इसी सूची के आधार पर युवक किताबों से उत्तर छांट रहे थे और किताब के पन्ने फांड़कर पर्चियां खिड़की से क्लास रूम तक पहुंचा रहे थे। नकल का यह खेल खुलेआम बगैर रोकटोक के चल रहा था।

इस संबंध में जब प्रबंधक राम स्वरूप से पूछा गया, तब वे बोले कि यहां तो नकल नहीं कराई जा रही है। उधर, जब परीक्षा समाप्त हुई, तब कुछ छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस केंद्र पर नकल कराने के लिए अच्छा खासा सुविधा शुल्क वसूला गया है।

जिन बच्चों के अभिभावकों ने सुविधा शुल्क नहीं दिया है, उनको अलग बैठाया जाता है। वहीं मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह से संपर्क साधने का प्रयास किया गया। कई बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि प्रशासन अब इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें