खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मुलाहिमपुर निवासी लक्ष्मी (20) गुरुवार शाम घर पर अकेली थी।
परिवार के अन्य लोग बाजार गए थे। रात को जब परिवार के लोग लौटे तो देखा उसका शव कमरे के अंदर धोती के सहारे फंदे से लटका हुआ है। जानकारी पाकर बुढ़ानपुर निवासी लक्ष्मी के पिता सुंदर मौके पर पहुंचे।
उसने बताया कि एक वर्ष पहले ही पुत्री का विवाह हुआ था। दोनों पक्षों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ टीपी सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।