फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ससुराल से विवाहिता लापता, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के गांव थवई निवासी विनीत कुमार ने ससुराल से अपनी बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


विनीत कुमार के अनुसार उन्होंने अपनी बहन प्रियंका वर्मा की शादी महोली के मूडाहासा निवासी युवक के साथ 20 अप्रैल को की थी। आरोप लगाया कि शादी के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से छह लाख रुपये निकालकर खर्च किए थे। इसके बावजूद बहन के ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था।
उनकी बहन ने उन्हें मोबाइल पर मेसेज भेजकर पूरी बात बताई थी। 2 मई को उन्हें बहन प्रियंका के ससुराल से गायब होने की जानकारी मिली। आरोप लगाया कि जब वह अपनी बहन के बारे में पड़ताल करने मूडाहासा गए तो उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। इस पर महोली पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर प्रियंका की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें