फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता लापता, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता लापता, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

महाराजनगर (सीतापुर)। संदिग्ध हालात में लापता हुई अपनी बेटी को तलाशने बिहार प्रांत से एक दंपती कोतवाली बिसवां इलाके में पहुंच गया। परिवारीजन ने बेटी के ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जिला सिवान निवासी मोहर्रम ने बताया कि बीती फरवरी माह में उन्होंने अपनी बेटी का विवाह बिसवां के सांडा निवासी युवक से पूरे रीतिरिवाज के साथ किया था। शादी के दो माह बाद 28 अप्रैल को उसके दामाद ने फोन करके सूचना दी कि उसकी बेटी कहीं लापता हो गई है। सूचना पाकर वह पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ सांडा पहुंच गए। आरोप है कि पीड़ित जब सांडा चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उनको भगा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी गर्भवती थी। उसके दामाद की एक और पत्नी थी। इस बात को उनसे छिपाया गया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। पीड़ित दंपती ने एसपी से शिकायत की है। इंस्पेक्टर बिसवां मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण मेरी जानकारी में अभी तक नहीं है। बुजुर्ग दंपती के प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच करवा कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें