फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के 80 हरे पेड़ काट डाले

Fri, 29 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकरन थाना क्षेत्र में पुलिस व वन विभाग ने मिलकर दो दिनों में आम के हरे 80 पेड़ कटवा डाले। सकरन थाना क्षेत्र के भकली गांव निवासी रामबिलास राजपूत की पांच बीघा आम के बाग करेहका अदवारी के बीच चौका नदी के किनारे हैं। जिसमें करीब 80 हरे आम के पेड़ लगे थे।
विज्ञापन


बाग को तंबौर के एक लकड़ी ठेकेदार ने दो लाख तीस हजार में एक सप्ताह पूर्व खरीदा था। सूत्र बताते हैं कि उसके बाद उक्त ठेकेदार ने वन विभाग व पुलिस से सांठगांठ कर दो दिन में सारे पेड़ कटवा दिए। इसके बाद लकड़ी भी उठा ली।

कटान की सूचना ग्रामीणों ने एसओ सकरन व रेंजर लहरपुर व 100 नंबर पर भी दी गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं गया और न ही कोई कार्रवाई हुई। रेंजर लहरपुर गंगादीन यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें