फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला न्यायालय को 24 घंटे बिजली 

Fri, 29 Jul 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला न्यायालय को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए हुसैनगंज के 220 केवीए पावर हाउस से न्यायालय परिसर तक अलग से केबल बिछाई गई है। यह कंप्लीट होने के बाद अब न्यायालय को अबाध गति से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बेहतर बिजली न मिलने से न्यायालयों का कार्य बाधित हो रहा था। यह मामला न्यायिक अफसरों ने शासन के समक्ष रखा था। इस पर शासन ने प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों को 24 घंटे बिजली देने की योजना बनाई थी। इसके लिए बाकायदा पावर कॉर्पोरेशन को पत्र भी लिखा था।

आदेश पर सीतापुर जनपद के न्यायालयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने कार्य योजना तैयार की थी। बाद में हुसैनगंज के 220 केवीए पावर हाउस से जिला न्यायालय परिसर को सीधी लाइन बिछाई गई। यह कार्य पूरा होने के बाद न्यायालय को 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें