फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 15 मरीज मिले

Wed, 21 May 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में वायरल के साथ अब मलेरिया मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। चिकित्सक कक्ष से लेकर पैथाेलॉजी तक बीते दो दिनों से वायरल मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। बुधवार को पर्चा काउंटर पर 2323 लोगों ने पंजीकरण करवाया। ओपीडी में मौजूदा समय में दो हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के दिनों में वायरल सहित अन्य बीमारियों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वार्ड भी फुल हो चुके हैं। पैथाेलॉजी के बाहर भी मरीज जांच के लिए लाइन में खड़े दिखे। रिपोर्ट आने के बाद मरीज चिकित्सक से सलाह लेकर भर्ती हो रहे हैं या फिर घर पर ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

डॉ. अनुपम वर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में संक्रमण बढ़ जाता है। इसी वजह से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज वायरल से पीड़ित होकर इलाज कराने आ रहे हैं। मलेरिया, चिकनगुनिया और डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें