फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो विभागों से अनुदान लें मखाना किसान

Fri, 21 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मखाना की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें दो विभाग लाभान्वित करेंगे। यदि किसान के पास तालाब नहीं है तो वह खेत में तालाब खोदवाने के लिए भूमि संरक्षण विभाग से अनुदान ले सकते हैं। मखाना खेती करने के लिए लागत का 50 फीसदी अनुदान उद्यान विभाग से मिलेगा। जो किसान मखाना की खेती करने के इच्छुक हैं, वे इसका शीघ्र लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन



मखाना की खेती करने के इच्छुक किसान उद्यान विभाग के पोर्टल https://dbt.uphorticulture.in पर मखाना विकास योजना के तहत संबंधित कार्यक्रम में पंजीकरण करा सकते हैं। खतौनी, बैंक पासबुक व आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज की दो फोटो के साथ जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, स्वरूपनगर में भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

किसानों को मखाना की उन्नत किस्में, बोआई की विधि, देखरेख व अन्य तकनीकी जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 12 हेक्टेयर में मखाना की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने बताया कि मखाना एक बेहतरीन सुपरफूड और हेल्दी स्नैक माना जाता है, जो कम कैलोरी, उच्च प्रोटीन और अपने औषधीय गुणों के लिए अधिक प्रसिद्ध है।
विज्ञापन


बताया कि यह वजन घटाने और डायबिटीज के व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद भी है। मखाना की खेती करने पर किसानों को पारंपरिक फसलों की तुलना में कई गुना अधिक मुनाफा होगा।

-

खेत तालाब योजना से खोदवा सकते हैं तालाब
भूमि संरक्षण विभाग की ओर से खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है। जिन किसानों को अपने खेत में तालाब की खोदाई करवानी है, वे इसका लाभ ले सकते हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शासन से दिए गए लक्ष्य के अनुसार किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। तालाब खोदवाने के लिए अधिकतम 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए agriculture.up.gov.in रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें