सीतापुर। महमूदाबाद में महंत अवेद्यनाथ की साढ़े बारह फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा को बैसनपुर गांव में लगाया जाएगा। यह जिले में महंत अवेद्यनाथ की पहली प्रतिमा होगी। इसका प्रस्ताव लक्ष्मी गणेश कुबेर सुख समृद्धि कल्याण सोसाइटी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था।
प्रस्ताव को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने स्वीकार कर लिया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश कुुमार सिंह ने बताया कि रामजन्मभूमि आंदोलन के संरक्षक महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा की स्थापना कराई जा रही है।
यह कांस्य प्रतिमा निर्धारित स्थान पर पहुंच भी गई है। अब प्रतिमा का अनावरण होना शेष रह गया है। बताया कि प्रतिमा के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेजा है। इसमें महंत अवेद्यनाथ की जयंती पर 28 मई को प्रतिमा का अनावरण करने का अनुरोध किया गया है।