फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिया से टकराकर पलटी मैजिक, आठ बराती घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। रमदाना ईदगाह के पास बरातियों से भरा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच लोगों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भंडिया गांव निवासी दानिश की बरात बुधवार को लखनऊ के मड़ियांव स्थित नौबस्ता पुलिया गई थी। कुछ बरातियों को लेकर एक मैजिक भी गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद बुधवार रात करीब दो बजे सभी घर लौट रहे थे।
तभी सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर रमदाना ईदगाह के निकट मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर और खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में भंडिया निवासी हसीन जहां (45), महविश (22), रजिया (15), सल्तनत (14), अक्शा (17), मुजम्मिल (22), ईशा (10), तौफीक (23) घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। वहां से हसीनजहां, महविश, रजिया, सल्तनत और अक्शा को लखनऊ ट्राॅमा रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें