फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: समितियों में पांचवें दिन भी रही तालाबंदी, आंदोलन को मुखर बनाने में जुटा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अपने हक की लड़ाई के लिए यूपी सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा समितियों पर घोषित तालाबंदी शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समिति से जुड़े कर्मियों से संपर्क कर आंदोलन को और मुखर किया गया। संगठन पदाधिकारियों की मानें तो जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, समितियों पर तालाबंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन

बतादें कि तीन साल से साधन सहकारी समिति के कर्मचारी अपने विभिन्न बकायों को लेकर मांग करते रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर संघर्ष भी किया जाता रहा है, लेकिन आश्वासन का झुनझुना देकर हर बार शांत करा दिया जाता है। संगठन पदाधिकारी इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को पांचवें दिन भी जिले की 148 समितियों पर तालाबंदी रही। संगठन के मुताबिक मांगें पूरी न होने तक लगातार तालाबंदी जारी रहेगी। शुक्रवार को भी सभी सहकारी समितियों/ उर्वरक बिक्री केंद्रों पर तालाबंदी के दौरान संगठन के पदाधिकारी जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित सहकारी समिति स्थलों पर पहुंचे और कर्मियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। यूपी सहकारी समिति कर्मचारी संग के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि महामंत्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव व अजय शुक्ला ने महमूदाबाद का भ्रमण किया। लहरपुर तहसील का भ्रमण रामनरायन मिश्रा व रामनिवास ने, बिसवां तहसील में विजय शंकर व विनीत ने, सिधौली में दिलीप अवस्थी व रामचन्द्र ने, मिश्रिख में अरुण कुमार व राममिलन त्रिपाठी ने, महोली में हरिनाम सिंह व शिवकुमार सिंह ने तथा सदर तहसील की समितियों का संजय सिंह व श्रीकांत श्रीवास्तव ने भ्रमण कर कर्मियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें