फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मां की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मोहल्ला पूर्णागिरी नगर में बृहस्पतिवार को हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे देर शाम को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चार चोटें लगना सामने आई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नगर निवासी ऊषादेवी (50) अपने पुत्र विपिन अवस्थी और बहू के साथ घर पर रहती थीं। मोहल्ले में ही उनका एक और पुराना मकान है, जिसमें ऊषा का छोटा बेटा कपिल अवस्थी अकेले रहता था। बृहस्पतिवार को पुराने घर में ऊषा का शव मिला था। उनकी गर्दन पर फावड़े से वार किया गया था। विपिन ने अपने भाई कपिल पर हत्या का आरोप लगाया था। देर रात ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गर्दन, ठोढ़ी पर एक-एक व चेहरे पर दो चोटों के निशान मिले हैं। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल ने अपना जुल्म स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य उसकी उपेक्षा करते थे। कपिल को घर से अलग दूसरे घर में रहने को दिया गया था। अब मां भी उसे घर से निकलने को कहने लगी थी। इससे क्षुब्ध होकर उनके घटना को अंजाम दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें