फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की चहल-कदमी से कल्ली इलाके में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। इलाके में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर के आसपास तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं। इसकी पुष्टि वन विभाग ने की है। वन विभाग की टीम लगातार कॉबिंग के बाद भी तेंदुआ का सुराग नहीं लगा पा रही है। एक पखवाड़े पहले मिश्रिख के मधवापुर व आसपास तेंदुआ दिखाई दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक तब से वह लगातार इसी इलाके में घूम रहा है। लेकिन वन विभाग की टीम उसका सुराग नहीं लगा पा रही है। ब्लॉक गोंदलामऊ में एक अगस्त को तेंदुआ देखे जाने की खबर उड़ी थी। इसके बाद बानपुर के उत्तर स्थित पूर्व माध्यमिक के आसपास तेंदुआ दिखाई दिया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार पांडेय ने बताया विद्यालय में लगभग 10 दिन से तेंदुए के पैर के निशान पाए जा रहे हैं।
विद्यालय गांव के बाहर होने के कारण रात्रि में तेंदुआ यही रहता है। विद्यालय में नीम के पेड़ पर होकर तेंदुआ विद्यालय के छत पर भी गया है। पेड़ और छत पर कुछ खून के निशान इसकी तस्दीक कर रहे हैं। वन विभाग पहले भी सूचना दी गई। पैर व खून के निशान मिलने पर फिर सूचना दे दी है। उन्होंने बताया वन विभाग की टीम यहां दो बार आ भी चुकी है। वन अधिकारियों का कहना है कि यह पद चिह्न तेंदुए के ही हैं। आप लोग होशियार रहें। विद्यालय के सहायक अध्यापक आदित्य अवस्थी, अरविंद कुमार तथा शिवम दत्त ने बताया कि अब स्कूल आने में डर लगता है।
विज्ञापन

गनीमत रही कि कोरोना के चलते बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है। अगर यहां बच्चे आते होते तो कोई न कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। यहां के प्रधानाध्यापक और सभी टीचरों का कहना है वन विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लिहाजा, स्टाफ समेत ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण अकेले खेतों को ओर जाने से डरते हैं।
वन दरोगा शिव नरायन शुक्ला ने बताया कि हम अपनी टीम के साथ बानपुर विद्यालय दो बार गए। विद्यालय में तेंदुआ के पद चिह्न तो मिले हैं, लेकिन यहां रात्रि में निवास नहीं करता है। वह एक जगह नहीं ठहरता है। इसिलिए पकड़ में नहीं आ रहा है। इससे पहले भी मधवापुर, लश्करपुर व बनियामऊ में तेंदुआ देखा गया है। वहां हम लोगों ने दो पिंजड़े लगा रखे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा जल्द तेंदुआ पकड़ लिया जाएगा। प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें