फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेंदुआ दिखा, घरों में दुबके लोग

Wed, 21 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। क्षेत्र में फिर से तेंदुए की आहट हुई है। खेवटा रामपुर के करीब तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। जंगली जानवर की चहलकदमी के कारण सांझ ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने बुधवार की कॉम्बिग की, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क रहने व खेतों की ओर समूह में जाने की हिदायत दे रहे हैं।

मिश्रिख वन रेंज के खेवटा रामपुर के किसान मंगलवार शाम खेतों में काम कर रहे थे। इस बीच मुनींद्र अवस्थी के फार्म के पास तेंदुआ दिखाई दिया। किसान शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग आए। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंची, जहां पगचिह्न मिले। वन विभाग के मुताबिक पगचिह्न तेंदुए के हैं। वन विभाग की टीम ने आसपास क्षेत्र में काफी देर तक कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


तेंदुआ पकड़ने के लिए विभाग की ओर से पिंजरा लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते समूह में खेतों की ओर जाने की बात कही। वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि पगचिह्न तेंदुए के लग रहे हैं। कॉम्बिग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें