फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में दिखा तेंदुआ, मोबाइल में किया कैद

Mon, 05 May 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खेत में दिखा तेंदुआ।
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। मुसैदाबाद व बेनी माधवपुर गांव की सीमा पर शनिवार देर रात तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि एक खेत में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। इसका वीडियो भी बनाया गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बेनीमाधवपुर निवासी लवकुश ने बताया कि शनिवार रात वह गांव जा रहे थे। तभी उन्हें सड़क के किनारे तेंदुआ दिखाई दिया। वह डरकर पीछे हट गए और कुछ दूरी पर काम कर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कुछ लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाया और तेंदुआ वाली जगह पर ले गए।
वहां बेनीमाधवपुर गांव से बाहर त्रिलोकी के खेत में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि अभी तक तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन कुछ दिनों से गांव में बंदरों की संख्या में कमी जरूर आई है। तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। पिछले कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की बात कही जा रही है। वन दरोगा अरविंद कुमार ने बताया कि तेंदुआ होने की सूचना मिली थी। मौके पर गए थे। शाम तक पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें