फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1100 कृषि सखियों का होगा चयन

Mon, 05 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि आजीविका सखी के रूप में तैनात किया जाएगा। 1100 कृषि सखियों के तैनाती के बाद इन्हें प्रशिक्षण देकर किसानों को जैविक खेती के साथ आधुनिक खेती की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जिले में बीते साल कृषि आजीविका सखियों के चयन का लक्ष्य दिया गया था। इसके अनुरूप चयन नहीं हो सका था। लक्ष्य के सापेक्ष 1100 कृषि सखियों का चयन इस साल किया जाना है।
इसकी तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। पूर्व में चयनित कृषि आजीविका सखियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शीघ्र ही कृषि सखियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लाॅकों के मिशन प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि बीते साल 400 कृषि आजीविका सखियों का चयन किया गया था। शेष 1100 का चयन शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें