फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेवटा जंगल में तेंदुए के पगचिह्न मिले

Sat, 03 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। रामपुर खेवटा के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे के पास शुक्रवार को तेंदुए के ताजा पगचिह्न मिले। सूचना पर वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगल में कॉम्बिंग कर तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी की।
विज्ञापन


पिंजरे की ओर तेंदुए के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। खेवटा निवासी जीतू ने बताया कि ग्रामीणों को खेतों में जाने में परेशानी हो रही है।

डर के कारण मवेशियों के लिए चारा लाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जंगल के आसपास तेंदुए की गतिविधि से लगातार भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें