फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले में लापरवाही बरतने पर 400 प्रधानाध्यापकों का रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्कूल चलो अभियान के तहत लापरवाही बरतने वाले 400 प्रधानाध्यापकों का बीएसए ने एक माह का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई जिले के चार ब्लॉकों के प्रधानाध्यापकों पर की गई है। इस समय स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। सभी शिक्षकों को लक्ष्य के अनुसार नए नामांकन करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा था 15 मई तक सभी शिक्षक अपना लक्ष्य पूरा कर लें। लेकिन शिक्षकों द्वारा बहुत ही हीलाहवाली की गई। उन्होंने अपना लक्ष्य पूरा करने में बिल्कुल भी रूचि नहीं ली। बीएसए ने समीक्षा की तो प्रधानाध्यापकों की साफ लापरवाही उजागर हुई। इस पर एलिया विकासखंड के 128, रेउसा विकासखंड के 80, परसेंडी विकासखंड के 133 व गोंदलामऊ विकासखंड के 59 प्रधानाध्यापकों का मई माह का वेतन रोक दिया गया है।
बीएसए अजीत कुमार ने बताया इन प्रधानाध्यापकों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। फिर भी दाखिले लेने में रूचि नहीं दिखाई जा रही थी। इस पर इनका वेतन रोक दिया गया है। अन्य विकासखंडों की समीक्षा की जा रही है, वहां पर भी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें