फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, युवक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक; नौ मवेशी भी मरे

Tue, 05 Aug 2025 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बारिश के बीच कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबकर नौ मवेशी भी मर गए। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सोमवार आधी रात करीब 2 बजे बारिश के बीच एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। उसी दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे दो युवक और बंधी नौ बकरियां मलबे में दब गईं। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है।  

विज्ञापन


घटना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के टीकर बहादुरपुर का मजरा नेमपुर की है। गांव निवासी शराफत (25) और शाबान (20) छप्पर के नीचे सो रहे थे। वहीं उनकी नौ बकरियां बंधी थीं। मलबे में सभी लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

इसके बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने शराफत को मृत घोषित कर दिया। जबकि, शाबान का उपचार जारी है। उधर, सभी बकरियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें